दिल्ली, 2 अक्तूबर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले हीरो पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर वीडियो कॉल पर बात की।प्रधानमंत्री ने कैप्टन से बातचीत कर उनका हाल जाना। कैप्टन ने उस घटना का अनुभव भी प्रधानमंत्री से सांझा किया।बातचीत के दौरान पायलट भावुक भी हो गए और उन्होने कहा कि उस समय वें लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।
“हनुमान जी ने बचाया मुझे”
पायलट कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को बातचीत में बताया कि जब प्लेन की कॉकपिट में उन पर हमला हुआ और वें गंभीर घायल हुए तो उस समय उन्हें 174 यात्रियों की जान की फ्रिक थी। उन्होनें कहा कि जब भी उन्हें तकलीफ होती वो हनुमान चालीसा का पाठ करते।
PM बोले – आपने पूरी दूनिया को अहिंसा का मतलब दिखाया
PM मोदी ने कैप्टन पायलट स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि “आपने अपने जीवन की परवाह नहीं की, यात्रियों की जान बचाई। आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है।” PM ने कहा कि पूरा देश आपके लिए प्रार्थनाएं कर रहा है, मंदिरों में पूजा करवाई जा रही है। आपने दुनिया को दिखाया कि अहिंसा क्या होती है। पूरे देश को आप पर गर्व है। PM ने सऊदी अरब सरकार औऱ UAE सरकार का भी शुक्रिया किया, जिन्होने घायल पायलट की देखभाल की।
क्या हुआ फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?
बुधवार को FZ1073 को फ्लाउट की कॉकपिट में दो पायलटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सह-पायलट ने फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की और कैप्टन स्मित मच्छार पर पॉकेट-नाइफ हमला कर उन्हें घायल कर दिया।इसके साथ फ्लाइट के सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया।इसी दौरान फ्लाइट दो मिनट में 17,400 फीट नीचे आ गई और इमरजेंसी कोड 7700 और हाईजैक कोड 7500 भेजे गए। विमान में जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया , जिसके बाद यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया।
अन्य खबरें जानें –



