ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोेदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशभर के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस बार स्वच्छता अभियान 11 अक्तूबर से शुरू होगा। पिछले कुछ सालों से यह अभियान 2 अक्तूबर से चलाया जा रहा था।
प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन
प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के चलन को खत्म करना है। कई दुकानदारों ने लिखा है कि ग्राहक अपना थैला लेकर आएं। यह अच्छी मुहिम है। इस बार हम 2 अक्टूबर से प्लास्टिक के खिलाफ एक नए आंदोलन की नींव रखेंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस साल हम 2 अक्टूबर एक विशेष दिन के तौर पर मनाएं और हर जगह स्वच्छता का संदेश दें।
‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ कार्यक्रम ऐसे करेगा मदद
‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ कार्यक्रम भारत का संदेश, भारत की परंपरा, भारत के संस्कार, यात्रा में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, इन सारी बातों से विश्व को परिचित कराने में मदद करेगा ऐसा मेरा पक्का विश्वास बना है।
आज लोग कुपोषण से बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुणे में आंगनबाड़ी महिलाएं किसानों से एक मुठ्ठी अन्न दान में मांगती हैं। यह उनका एक आंदोलन है। इससे सभी लोग इससे जुड़ जाते हैं।

