जानिए पीएम मोदी की 38वीं बार ‘मन की बात’ में क्या कहा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 38वीं बार ‘मन की बात’ कर रहे हैं | इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस की चर्चा की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 38वीं बार ‘मन की बात’ कर रहे हैं | इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस की चर्चा की । उन्होंने कहा कि संविधान के प्रकाश में नया भारत बनाना हमारी जिम्मेदारी है । उन्होंने बाबा साहब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हमारा संविधान बहुत व्यापक है । गरीब, दलित, पिछड़ा, वंचित, आदिवासी, महिला सभी देशवासियों की रक्षा के लिए हमारा संविधान बनाया गया है ।

पीएम ने मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों को किया याद

पीएम ने 26/11 में हुए मुंबई हमले में शहीदों को नमन किया । उन्होंने कहा कि दुनिया की हर सरकार आतंकवाद को बड़ी चुनौती के रूप में देख रही है । उऩ्होंने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में पॉजीटिव से नए साल की शुरुआत करें ।

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत- पीएम

पीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है । क्योंकि आजकल के बच्चे क्लास में बैठ कर पढ़ना पसंद नहीं करते और वे प्रकृति के बारे में जानना पसंद करते हैं। पीएम मोदी ने बाल दिवस के मौके पर कर्नाटक में बच्चों से हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने उन्हें लेटर लिखे हैं । जिनसे पता चलता है कि बच्चे भी देश की समस्याओं से परिचित हैं।

भारत-पाक युद्ध नौसेना का योगदान सराहनीय- मोदी

नेवी डे का जिक्र करते हुए उऩ्होंने कहा कि हमारी सभ्यता का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है । समुद्र और महासागर शुरू से हमारे गेटवे रहे हैं । चोल नेवी देश की सबसे शक्तिशाली नेवी मानी जाती थी । इसमें महिलाएं भी थीं । नौसेना का जिक्र नहीं किया जा सकता है । समुद्री किलों की सुरक्षा मराठी नेवी करती थी । गोवा का मुक्ति संग्राम हो या भारत-पाक युद्ध हम नौसेना को भूल नहीं सकते हैं ।

पीएम ने किया खिलाड़ियों का जिक्र 

पीएम ने खेल में भारत के अच्छे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग खेल में हमारे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। इसमें उन्होंने हॉकी टीम, किदाम्बी श्रीकांत के अच्छे प्रदर्शन की बात कही। FIFA Under-17 World Cup का जिक्र कर मोदी बोले कि भले ही भारत खिताब न जीत पाया लेकिन भारत के युवा खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *