ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कर्नाटक दौरे पर है चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने कर्नाटक में अलग अलग जगह पर रैली को संबोधित कर रहे है आज कर्नाटक के कोलार में रैली को सम्बोधित किया । रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है । येे चुनाव कर्नाटक के आने वाले पांच साल का भविष्य तय करेगा । मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के नामदार, सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है । राहुल ने अपने आप को प्रधानमंत्री पद का उमीदवार घोषित किया है इस तरह के बयान को नामदार के अहंकार को दर्शाता है । रैली को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देशभर में जिन भी राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां से कांग्रेस साफ होती जा रही है । अब कर्नाटक से भी कांग्रेस साफ हो जाएगी । उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति काफी गुस्सा है |

मोदी बोले कि इनको गरीबी का पता नहीं है जब हमने शौचालय बनवाये, तो उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों के लिए काम करता है । पीएम मोदी ने राहुल पर तंज कस्ते हुए कहा कि राहुल के इस बयान से कांग्रेस की आंतरिक लोकशाही की पोल खोलता है । उन्होंने कहा की मोदी को हटाने के लिए उनकी गठबंधन की मीटिंग चल रही है । बड़े बड़े दिग्गजों के पैर पकडे जा रहे है सडयंत्र रचे जा रहे है है । इन सारे दिग्गजों को अंधेरे में रखकर खुद पीएम घोषित कर देना गठबंधन में ही अविश्वास है । मोदी ने कहा कि नामदार को गठबंधन के साथी नेताओं पर भरोसा ना हो, जिसका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंचा हो, ऐसे आप ‘Immature नामदार’ को क्या देश की जनता स्वीकार करेगी । मोदी ने कहा कि कर्नाटक हिंदुस्तान की आन-बान-शान है । उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में सिर्फ एक प्रधानमंत्री था और उनका एक रिमोट कंट्रोल था । लेकिन हमारी सरकार में रिमोट कंट्रोल और हाईकमान देश के 125 करोड़ लोग हैं ।

