न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर नरेंद्र मोदी की खामोशी पर प्रकाश राज ने कहा कि मोदी उनसे ज्यादा बेहतर अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से खुशियां मनाई गई, वह काफी गंभीर है। हालात यह है कि गौरी लंकेश के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को खुद प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं।
प्रकाश राज ने कहा कि PM मोदी के फॉलोवर्स ने जिस तरह से सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणियां की, उसे सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जबकि प्रधानमंत्री की खामोशी बताने के लिए काफी है कि उनका अभद्र टिप्पणी करने वालों को समर्थन मिला हुआ है। दरअसल, गौरी लंकेश की हत्या के बाद सोशल साइट्स पर उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिले। जिसका काफी विरोध भी किया गया था।

