गरीबों के घर में ‘सौभाग्य’ की रौशनी, प्रधानमंत्री मोदी ने शुभारंभ की योजना

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘सौभाग्य : प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’ का शुभारंभ किया। यह योजना देश के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘सौभाग्य : प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना’ का शुभारंभ किया। यह योजना देश के गरीबों के लिए लाई गई है। जो बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित होगी। इसके तहत मार्च 2019 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

एक नजर में जानें सौभाग्य योजना

  • हर घर में बिजली, गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन।
  • सामाजिक-आर्थिक जनगणना में शामिल लोगों को फ्री बिजली।
  • नाम दर्ज नहीं होने पर 500 रूपये (10 किस्तों में) देने होंगे।
  • बिना बिजली वाले घरों में बैट्री बैंक दिया जाएगा।
  • सोलर पावर से घरों को रौशन करने की योजना।
  • बिजली वाला पावर पैक कराया जाएगा उपलब्ध।
  • पावर पैक में पांच LED बल्ब, डीसी पंखे दिए जाएंगे।
  • योजना पर 16320 करोड़ रूपये खर्च करेगी केंद्र सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *