Chenab Bridge: पीएम मोदी ने चिनाब पुल पर तिरंगा फहराकर किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन

PM Modi in Jammu-Kashmir: पीएम मोदी (PM Modi) पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे. यहां उन्होंने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने…

PM Modi in Jammu-Kashmir: पीएम मोदी (PM Modi) पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे. यहां उन्होंने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज (Railway arch bridge) का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया. इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) हाथ में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चले, यह उभरते भारत का शानदार नजारा था. कश्मीर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों से बातचीत भी की. प्रधानमंत्री मोदी चिनाब पर बने इस ब्रिज पर स्पेशल ट्रेन से सफर भी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आज इस ब्रिज पर चलने वाली दो वंदे भारत (Vandae Bharat in jammu kashmir) ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में रेल संपर्क और मजबूत होगा. दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज भूकंपीय जोन पांच में स्थित है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं के कारण विंड टनल घटना देखने को मिलती है. इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है.

यह ब्रिज चिनाब नदी(Chenab river)  पर बना है और इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर से भी ऊंचा है. यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि यह भूकंप और तेज हवाओं को भी झेल सके.

जब प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, तो वहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा फहराया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिज का निरीक्षण किया. यह ब्रिज कटरा को श्रीनगर से जोड़ेगा, जिससे कई चीजें करीब आएंगी. इससे सेना को सीमा तक रसद पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. इस ब्रिज की खास बात यह है कि यह हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब नदी पर सबसे बड़ा रेलवे पुल बना रहे मजदूरों से मुलाकात की.मजदूरों से बात करते हुए पीएम मोदी का एक वीडियो भी सामने आया. इस दौरान पीएम मोदी ने मजदूरों की तारीफ की, जिनकी मेहनत से यह पुल बनकर तैयार हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *