हरियाणा से अभियान चला- ‘म्हारी छोरी छोरों से कम हैं के’ दुनिया बोली हिंदूस्तान की बेटियां हैं धाकड़- मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने चरखी दादरी में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी बबीता फौगाट के लिए लोगों से वोट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने चरखी दादरी में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी बबीता फौगाट के लिए लोगों से वोट की अपील की। पीएम ने कहा कि हरियाणा ‘म्हारी छोरी छोरों से कम हैं के’ का नारा बन गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलन से दुनिया ये कहने को मजबूर होती है कि बेटियां धकड़ हैं।

modi g4

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के बीच आना, आपके दर्शन करना, ये मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि केवल विकास और राष्ट्रीयहित को ध्यान में रखते हुए आपके दिए गए वोट ने बांटने वाली सभी शक्तियों को खत्म कर दिया है।

भाजपा ने बीते पांच सालों में विकास की बुनियाद रखी, उस पर सश्कत भारत के निर्माण काम भी शुरू किया जा चुका है। भारत में हो रहे निर्माण कार्यों का असर गांवों और गरीबों के घरों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गांवों में खुले में शौच मुक्त हुआ है।

पीएम ने कहा कि हरियाणा का हर व्यकित ये बोलता है- म्हारी छोरी के छोरों से कम हैं। ये आवाज राज्य में गांवों से निकली है और ऐसी आवाज जब आंदोलन बनती है, तो देश की जनता कहने को मजबूर होती हैं कि बेटियां धाकड़ हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं की भावना को हमें आगे लेकर जाना है। आज राज्य की बेटियां हर क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवा रही हैं। पीएम ने कहा कि इस बार प्रदेश में दो दीवाली आई हैं, एक कमल वाली और दूसरी दिए वाली। ये दीवाली हमारी बेटियों के नाम होनी चाहिए। हमारी बेटियां लक्ष्मी बनकर देश को गौरव दे रही हैं, उनकी उपलब्धियों की समाज में पूजा होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *