ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा कृषि विभाग को विशेष रूप से तिलहन संवर्धन और उत्पादन के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया है। बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आज बेंगलेरू में आयोजित 2017-18 के लिए तिलहन श्रेणी में सराहनीय पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्राप्त किया है। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और एक करोड़ रुपये की राशि शामिल है।
इस बार में जानकारी देते हुए कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि विभाग ने तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। विशेष रूप से हरियाणा में सरसों की फसल का रकबा राज्य में 5.10 लाख हेक्टेयर से लेकर 6.36 लाख हेक्टेयर के बीच है।

