जींद , 17 जुलाई
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन से आज इसे हरी झंडी दिखाएगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए जींद के रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैें और अब कुछ ही देर में वो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। PM मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री नायब सैनी और और अन्य नेता मौजूद हैं।
