ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- भिवानी पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि आज से एक नई योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत पशु के डॉक्टरों के लिए 2 वैन चालू की गई है। अब डॉक्टर गांव- गांव जाकर पशुओं का इलाज करेंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है ताकि किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। कृषि मंत्री ने प्री बजट के मंथन पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पेश होने वाला यह बजट अनोखा होगा। जनता की सभी बातों का ध्यान रखते हुए यह बजट मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि के लिए भी यह बजट काफी हितेषी साबित होगा।
