पीएम मोदी का चीनी दौरा खत्म, चीनी राष्ट्रपति ने मोदी के साथ किए कई कार्यक्रम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा खत्म हो गया है | मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ उनकी दोस्ती को दूर तक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा खत्म हो गया है | मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ उनकी दोस्ती को दूर तक देखा जा रहा है | प्रोटोकॉल को तोड़कर पीएम मोदी से जिनपिंग की बातचीत से लगता है कि चीन भारत के साथ संबंधों को मजबूती देना चाहता है |

modi-zinping

चीनी राष्ट्रपति ने मोदी के साथ किए कई कार्यक्रम         

ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन के राष्ट्रपति ने किसी प्रधानमंत्री से अनौपचारिक भेंट की हो। इससे पहले प्रधानमंत्री की आधिकारिक मुलाकात चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग से होती थी। इसके बाद ही वह राष्ट्रपति से मिल पाते थे |

pm modi

दोनों देशों के नेताओं ने कही साथ मिलकर चलने की बात

चीनी राष्ट्रपति ने मोदी के साथ झील के किनारे की सैर से लेकर नाव की सवारी और चाय चर्चा की | इससे पता चलता है कि इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच की खटास को खत्म करने का काम किया है |

modi visit china

पिछले साल 72 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच मनमुटाव की स्थिती थी | लेकिन दोनों देशों के नेताओं ने साथ मिलकर चलने की बात कही |

 modi visit china

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *