PM Modi: गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, वडोदरा में किया रोड शो, कई विकास कार्यों की देगें सौगात

PM Modi Roadshow in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर है. ऑपरेशन सिंदूर(Opertaion Sindoor)  के बाद पीएम…

PM Modi Roadshow in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर है. ऑपरेशन सिंदूर(Opertaion Sindoor)  के बाद पीएम मोदी का ये अपने गृह राज्य का पहला दौरा है, जहां वह 82 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी का अभिवादन होगा और वडोदरा, भुज और अहमदाबाद में रोड शो होंगे.

.

इसके अलावा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत दाहोद में 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से स्थापित रेलवे उत्पादन यूनिट का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री 181 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार पेयजल सुधार समूह जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. महिसागर और दाहोद जिले के 193 गांवों और एक शहर की 4.62 लाख आबादी को 100 एल.पी.सी.डी. स्वच्छ पेयजल मिलेगा.

.

पीएम दाहोद से दोपहर 3.30 बजे भुज पहुंचेंगे, जहां पीएम 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जिसमें कंडला बंदरगाह के बुनियादी ढांचे, सोलर प्लांटस, पावर ट्रांसमिशन और सड़क निर्माण समेत विकास कार्य शामिल हैं. साथ ही कच्छ, जामनगर, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अहमदाबाद, तापी और महिसागर जिलों को सौगात मिलेगी.

.

इस पूरे कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम 7.30 बजे पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज तक 3 किमी लंबा रोड शो करेंगे. 50 हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता-नागरिक पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. पीएम गांधीनगर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *