ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर फॉलोअर्स का नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ हो गई। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में मोदी 20वें नंबर पर हैं। टॉप-20 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
पिछले एक साल में 60 लाख यूजर्स को उन्होंने अपने साथ जोड़ा है। यानि भारत में मोदी ऐसी शख्सियत है, जिन्हें लोग सबसे ज्यादा फोलो कर रहे हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मोदी करीब 1.4 करोड़ पीछे हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर हैं।
