पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 सितंबर को यानी आ 87वां जन्मदिन है। इस मौके दुनियाभर से लोग उन्हें बधाईयां दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 सितंबर को यानी आ 87वां जन्मदिन है। इस मौके दुनियाभर से लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीटर के जरिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं उनके लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं।

बता दें, डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *