ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली की खुशियां मनाई। सैनिकों के साथ दिवाली के त्यौहार को मानाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 27 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंचे। यहाँ प्रधान मंत्री मोदी ने बहुत ही ख़ुशी और उल्लास के साथ देश के जवानो के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया और हमारे देश की सेना का मान बढ़ाया।
बता दें की नरेंदर मोदी 2014 से हर वर्ष की दिवाली देश की सेना के आ रहे हैं पर इस बार की दिवाली का मजा ही कुछ और था “क्यों कि, इस बार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद PM नरेंद्र मोदी की देश की आर्मी सेना के साथ ये पहली दिवाली है। राजौरी दिवाली मनाने आने से पहले रविवार सुबह नरेंदर मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनायें दी।
पीएम मोदी ने दिवाली के इस अवसर पर अपने संबोधन में देश के जवानो का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि, देश की स्वतंत्रता के बाद भी पाकिस्तान कश्मीर हमसे छीनना चाहता था पर हमारे देश की सेना ने उनके इन मंसूबों को पूरी तरह नाकामयाब कीया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘कश्मीर के एक हिस्से पर पाक ने अभी भी नाजायज रूप से कब्ज़ा किया हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LOC पर तैनात जवानो को मिठाई खिला के दिवाली के त्यौहार की खुशियों को मनाया और उनकी घर से दूर वाली दिवाली को ख़ास बनाया।
दिवाली के त्यौहार के मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की उपस्थिति में मोदी ने सैनिकों का आत्म सम्मान और उनका मान बढ़ाते हुए उन्हें सलूट किया और कहा कि, आप हमारे देश के सिर्फ एक कोने की नहीं बल्कि देश के हर कोने की सरहदों की सुरक्षा करके, देश के 125 करोड़ लोगों के जीवन की सुरक्षा कर रहे हैं। हमें अपने देश की सेना पर मान है।



