देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा दशहरा, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दशहरे का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है | इस मौके राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दशहरे का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है | इस मौके राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी | पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर त्यौहारों का महत्व बताते हुए देशवासियों को बधाई दी |

उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश को महापुरुषों के सपनों का देश बनाने के लिए हमें प्रभु राम की तरह संकल्प लेना चाहिए | वहीं, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं | इसके अलावा हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं |

Watch Video

https://youtu.be/DySQ7Nv_dkM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *