सियासी पारा हुआ गर्म: हरियाणा में गरजेंगे ये तीन दिग्गज ….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरे देश के लिए ही बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं। प्रदेश की सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरे देश के लिए ही बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं। प्रदेश की सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों की रैलियां भी शुरू हो चुकी हैं, आज हरियाणा में चुनावी माहौल गर्म होने वाला है क्योंकि देश के तीन दिग्गज नेता आज हरियाणा में हुंकार भरेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी- अपनी पार्टियों के प्रचार के लिए रैलियां करंगे।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने को लेकर केवल 6 दिन ही बाकी हैं और सियासी हवाओं का रूख अपनी पार्टी की ओर तरफ करने के लिए दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के दिग्गज नेता पूर्व से पश्चिम और मध्य हरियाणा में रैली को संबधित करेंगे।

बता दें कि पीएम नरेद्र मोदी आज हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पहली रैली बल्लभगढ़ से हुंकार भरेंगे, तो वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांदी नूहं में रैली संबोधित करेंगे। उधर, चुनाव को लेकर राज्य में दूसरी बार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टोहाना, ऐलानाबाद, नारनौंद और समालखा में 4 रैलियां और एक दर्जन हलकों में प्रचार करेंगे।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को फिर हरियाणा में रैली करेंगे, मंगलवार को वे कुरुक्षेत्र में उत्तर हरियाणा और चरखी दादरी में मध्य हरियाणा में रैली करेंगे। लेकिन राहुल गांधी का आज नूहं के बूाद कोई भी कार्यक्रम अभी तय नहीं है। आपको बता दें कि 19 अक्टूूबर को राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों का प्रचार खत्म हो जाएगा, इसके एक दिन पहले ही 18 अक्टूबर को पीएम मोदी हिसार में अपनी हुंकार भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *