PM Modi Address To Nation: पीएम मोदी का देश को संबोधन, कहा- नारी सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपनी बेइज्जती कभी नहीं भूलती

PM Modi Address To Nation: पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश…

: पीएम मोदी का देश को संबोधन, कहा- नारी सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपनी बेइज्जती कभी नहीं भूलती

PM Modi Address To Nation:

पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं चल रही हैं. यह संबोधन संसद के विशेष सत्र के बाद हो रहा है. पीएम मोदी का ये संबोधन लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल के गिरने के एक दिन बाद हो रहा है. इससे पहले पीएम मोदी ने बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा कि बिल का रद्द होना सरकार की हार नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों का विरोध है.

देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद की ओर थी. मुझे ये देखकर बहुत दुख हुआ, जब यह प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां तालियां बजा रही थीं. महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर मेज थपथपा रहे थे.

‘बांटों और राज करो’ की नीति कांग्रेस को अंग्रेजों से विरासत में मिली है. कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है.

नारी सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपनी बेइज्जती कभी नहीं भूलती. इसलिए, पार्लियामेंट में कांग्रेस और उसके साथियों के बर्ताव की कड़वाहट हर औरत के दिल में हमेशा रहेगी. जिन पार्टियों ने पार्लियामेंट में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, वे औरतों की ताकत को हल्के में ले रही हैं.

कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों पर ढाका डालती रही है. कांग्रेस ये भी नहीं चाहती थी क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़े. इसलिए इस संशोधन का विरोध करवाकर अनेक क्षेत्रिय दलों के भविष्य को अंधकार में धकेलने की कोशिश की है.

कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की. ऐसा करके उन्होंने नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है. मुखौटा उतार दिया है. मुझे आशा थी कि कांग्रेस अपनी दशकों पुरानी गलती सुधारेगी. लेकिन कांग्रेस ने इतिहास रचने का, महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर खो दिया. कांग्रेस को आरक्षण विषय से नफरत करती है. वह हमेशा ही महिला आरक्षण का विरोध करती रही है. पहले जितनी बार भी कोशिश हुई, कांग्रेस ने रोड़े अटकाएं हैं. इस बार भी कांग्रेस और उसके साथियों ने बिल को रोकने के लिए नए झूठों का सहारा लिया.

ये संशोधन नारी को भारत की विकास यात्रा में सहयात्री बनाने और सबको जोड़ने का प्रयास था. ये संशोधन समय की मांग है. ये उत्तर, दक्षिण, पूर्व पश्चिम सभी राज्यों की शक्ति समान वृद्धि का प्रयास था. इस संशोधन में सभी राज्यों की आवाज को अधिक शक्ति देने का प्रयास था.

अन्य ख़बरें जानें-

Firing On Indian Tanker at Hormuz Strait: 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *