ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर के जगाधरी की खारवन रोड पर एक टिंबर फैक्ट्री में आग लग जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के साथ आई एक चिंगारी ने पूरी फैक्ट्री को जलाकर राख कर दिया। जिस कारण फैक्ट्री जलकर राख हो गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काफी मुशक्कत के बाद काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है
पर फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग बाहर से आई चिंगारी के कारण लगी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



