Punjab-Haryana Weather Update: कई दिनों के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. (Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 सितंबर तक पंजाब में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि मंगलवार को चंडीगढ़ में 1.3 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पठानकोट में 8.0, फतेहगढ़ साहिब में 10.0 मिमी, मोगा में 1.0 और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. 1 सितंबर से 10 सितंबर तक राज्य में 29.1 मिमी बारिश हुई. जो इस मौसम में हुई बारिश से 25 फीसदी कम है. साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक यह मलेरिया के लिए आदर्श मौसम है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है.
वहीं हरियाणा(Haryana weather update) में न्यूनतम तापमान 20.19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर हल्कि से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32.62 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.



