ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री हरिमंदिर साहिब में गर्मियों की छुट्टियों के कारण संगतों की गिनती बढ गई है। इस दौरान शिरोमणी कमेटी की तरफ से चलाई गई इक्को फ्रेंडली मुहिम भी काफी प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि श्री हरिमंदिर साहिब में आने वाले संगतों ने प्लास्टिक के लिफाफों का बहिष्कार कर इक्को फ्रेंडली मुहिम को अपनाया है।
जिसके चलते श्री हरिमंदिर साहिब में आने वाली संगतों ने मक्की के आटे और आलू के स्टार्च से बने लिफाफों की मांग काफी बढ गई है। पर कहा जा रहा है कि इन लिफाफों की सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है।
जिस कारण संगतों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजुद भी संगत वहां पर प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। वहीं इस समस्या पर एसजीपीसी का कहना है कि जल्दी ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।


