ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज–जेडीयू नेता प्रशांत किशोर बिहार में बीजेपी पर लगातार पार्टी लाइन से अलग जाते हुए हमला बोल रहे हैं, इसी क्रम में अब प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें परिस्थितियों का उपमुख्यमंत्री बताया है।
प्रशांत किशोर ने किया ट्वीट
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें परिस्थितियों का उपमुख्यमंत्री बताया है, साथ ही ये भी कहा कि, नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाया है, जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका को बिहार की जनता ने तय किया है।
सुशील मोदी ने किया पलटवार
प्रशांत के इस बयान पर सुशील मोदी ने भी पलटवार किया, सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी और सीेएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।



