न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
दरअसल, मीडिया में पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर का एक स्टिंग आया है। जिसमें वह पिच में बदलाव करने की बात कर रहे हैं। वीडियो में सलगांवकर कह रहे हैं कि पिच उन्होंने तैयार किया है, इस पर 300 से ऊपर रन स्कोर किए जा सकते हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम आसानी से जीत भी सकती है। इस स्टिंग के सामने आने के बाद BCCI से लेकर क्रिकेट प्रेमियों की नींद उड़ गई है। संभावना है कुछ देर में मैच पर BCCI का आधिकारिक फैसला सामने आ जाए।

