ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर पर उनके परिजन तो पहले से ही सवाल उठा रहे थे पर अब इस एनकाउंटर पर मानवाधिकार संगठन ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए है। मानवाधिकार संगठन ने विक्की गौंडर के एनकाउंटर को फर्जी कहा है।
साथ ही मानवाधिकार संगठन इस मामले पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पीआईएल पाने की भी तैयारी कर रहे है। इससे पहले संगठन ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को शिकायत की कॉपी भेजी थी। इस एनाकाउंटर की जांच की माग को लेकर शिकायत की कॉपियों को राजस्थान सरकार को भी भेजी गई है। शिकायत में कहा गया है कि कानून से बड़ा कुछ भी नही है, परंतू इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ ने आत्म समर्पण करने गए विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरियों को मौत के घाट उतार दिया।
विक्की गौंडर के मामा ने बताया है कि एनकाउंटर से पहले विक्की गौंडर और बिक्रम बराड़ के बीच बातचीत हुई थी। इसी तरह ही विक्की गौंडर के साथी प्रेमा लाहौरिया ने भी एनकाउंटर से पहले अपनी पत्नी को आत्मसमर्पण करने की बात कही थी।
विक्की के परिवारिक मैंबरों का ये भी कहना है कि बिक्रम बराड़ और विक्की गौंडर दोस्त होने के कारण नाभा जेल ब्रेक के बाद भी लगातार समपर्क में रहे है।
जिस पर मानवाधिकार संगठन का कहना है कि इस तरह तो बिक्रम बराड़ पर भी गैंगस्टर को पनाह देने का मामला दर्ज होना चाहिए।
यदि इस एनकाउंटर पर जांच नहीं हुई तो पुलिस नाभा जेल से फरार हुए कश्मीर सिंह का भी फर्जी एनकाउंटर बना सकती है जो अभी भी फरार है।





