न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
अमृतसर पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिवाली तक पेट्रोल के दाम सस्ते होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेट्रोल को जल्द ही GST के अंतर्गत लाया जाएगा। सरकार भले ही इन बातों से लोगों को राहत देने का दावा कर रही हो लेकिन कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर बैरल 115 रुपए थी तब भी पेट्रोल का रेट 65 या 70 रूपये से ज्यादा नहीं बढ़ा और आज जब बैरल की कीमत 50 है तो पेट्रोल का रेट 80 से 50 तक कैसे हो गया।
