दिल्ली, 3 अक्तूबर
ईंधन की निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की 5 रूपये और डीजल की 3 रूपये प्रति लीटर कीमतों में बढोतरी की है। नईं कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम की कीमतों बढ़ने के चलते कंपनी ने दाम बढ़ाए हैं।
अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग-अलग
नारया एनर्जी के पंपों पर अब पेट्रोल 119.82 रूपये और डीजल 102.67 रूपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि सरकारी तेल कंपनियों पर अभी पेट्रोल 114. 57 रूपये और डीजल 99.67 रूपये प्रति लीटर है। लोकल टैक्स और वैट के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग-अलग हैं।
कीमतें बढ़ने की वजह
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की वजह इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को माना जा रहा है। कंपनी के मुताबिक रिटेल कीमत और लागत के बीच गैप बढ़ गया था, जिसे कम करने के लिए यह फैसला लिया गया।अब ग्राहकों को टेंशन है कि सरकारी तेल कंपनियां भी जल्द ही दाम बढ़ा सकती है।
अन्य खबरें जानें –
PUNJAB ACHIEVES THIRD POSITION IN VOLUNTARY BLOOD DONATION AT NATIONAL LEVEL


