ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर तेजी देखी गई | पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि डीजल के दाम में 20 पैसे का इजाफा देखा जा रहा है | दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे के इजाफे के साथ 84 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल के दाम में 20 पैसे का इजाफा देखा जा रहा है |
रुपये के कमजोर होने का असर
रुपये के कमजोर होने का असर तेल की कीमतों पर पड़ रही है | जहां एक डॉलर 73.70 रुपये पहुंच गया है | मुंबई के लोगों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते चिंता बढ़ती जा रही है | मुंबई में पेट्रोल 91.34 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 80 रुपये का पार कर गया है |

