Petrol Diesel Price Hike: 10 दिन में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में ये चौथा इज़ाफ़ा, जानिए सुबह 6 बजे से कितने बढ़े तेल के दाम?

Petrol Diesel Price Hike: भारत में तेल के दामों में फिर बढोतरी हो गई है. ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को आधी रात को ही…

Petrol Diesel Price Hike: 10 दिन में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में ये चौथा इज़ाफ़ा, जानिए सुबह 6 बजे से कितने बढ़े तेल के दाम?

Petrol Diesel Price Hike:

भारत में तेल के दामों में फिर बढोतरी हो गई है. ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को आधी रात को ही ईमेल कर दिया था कि पेट्रोल-डीजल का रेट फिर बढ़ाया गया है. ये नए रेट 25 मई की सुबह 6 बजे से (Petrol Diesel Price Hike) वसूले जाए. इसमें पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर बढोतरी हुई. रेट में इस नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के रेट ने शतक लगा लिया है. डीजल का रेट 95 रुपये से ज्यादा हो गया है. 10 दिन में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में ये चौथा इज़ाफ़ा है.

कोलकता में पेट्रोल 113.51 रु लीटर

विशेषज्ञों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर होता रुपये के साथ आयात लागत बढ़ने की वजह से दबाव बढ़ा है. नई किमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में 2.87 रुपये की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 107.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. ईंधन की बढ़ती कीमतों ने खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

अन्य ख़बरें जानें-

FOUR LINKED TO CROSS-BORDER DRUG SMUGGLING MODULE HELD WITH 28.12 KG HEROIN, ₹9.5L DRUG MONEY

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *