ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पैट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान है | लेकिन भी फिलहाल उनको को राहत नहीं मिलने वाली है | सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है | आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि अभी दाम उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं, जिसके लिए इस तरह का कदम उठाया जाए |
‘आगे नहीं बढ़ेंगे तेल के दाम
आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि हो सकता है कि दामों में हालिया बढ़ोतरी स्टॉक की कमी और सीरया और कोरिया के आसपास व्यापारिक तनाव और भौगोलिक राजनीतिक के चलते हुई। मुझे ऐसा नहीं लगता कि आने वाले वक्त में दाम बढ़ेंगे। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि ये नीचे भी आएंगे |


