Petrol-Diesel Price Today: भारतीय तेल कंपनी की ओर से आज यानी 11 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं. सप्ताह के पहले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है.(Petrol Diesel Price Today)
जी हां, भारत के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट कम हो गए हैं. आइए जानते हैं देश में कहां-कहां पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हुई है और कहां पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं?
देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Price Today)
दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! (Petrol Diesel Price Today)
भारतीय सरकारी तेल कंपनी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हुई है. गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसा और डीजल की कीमत में 14 पैसे की कटौती हुई है. लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे और डीजल की कीमत में 14 पैसे की कमी देखी गई है. यूपी के अलावा बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल की कीमत कम हुई है. यहां पेट्रोल के रेट में 8 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे की कमी देखने को मिली है.
SMS से ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Price Today)
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



