सालों से गंदे पानी से गुजर रहे शाहपुर-गोरखनाथ गांव के लोग, पीएम, सीएम को लगाई गुहार नहीं आई काम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर स्थित गांव शाहपुर-गोरखपुर के निवासी पिछले एक दशक से कहीं भी आने-जाने के लिए गंदे पानी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर स्थित गांव शाहपुर-गोरखपुर के निवासी पिछले एक दशक से कहीं भी आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजर रहे है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गांव का मुख्य मार्ग हमेशा तालाब बना रहता है। बारिश के दिनों में तो यहां के हालात बहुत खराब हो जाते है। डीसी, विधायक, सीएम और पीएम तक को लिखने के बाद भी इस गांव के लोगों की समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है।

पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था | इतना ही नहीं मोदी जी ने देश का चौकीदार बनकर काम करने की बात कही थी | इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने हमारा हरियाणा सबसे पहले की बात कही थी | लेकिन अब हरियाणा के हालात देखकर लगता है कि सबका साथ सबका विकास और सबसे पहले हमारा हरियाणा केवल दिखावी नारों से ज्यादा कुछ नहीं थे | इनके बाद अब चुनाव से ठीक पहले साफ नीयत सही विकास का नारा दिया, लेकिन लगता है कि सत्ता के नशे में ये लोग अपने वादों और नारों का भूल चुके है। तभी तो पिंजौर-नालागढ़ हाईवे स्थित शाहपुर-गोरखपुर गांव के लोग पिछले 10 सालों से गंदे पानी की समस्या को झेल रहे है। ऐसा नहीं है कि इस गांव के लोगों ने इस बारे में किसी को शिकायत न की हो, स्थानीय प्रशासन, डीसी और सीएम से लेकर पीएम तक शिकायत की, लेकिन इनकी समस्या का आज तक कोई हल नहीं निकला। इतना ही नहीं लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हर जिले में खोली गई सीएम विंडों को भी अधिकारी कतई गंभीरता से नहीं ले रहे। क्योंकि कहीं से भी सुनवाई न होने पर इस गांव के लोगों ने सीएम विंडों पर भी शिकायत की, लेकिन नतीजा वो ही ढाक के तीन पात रहा। इस गांव के लोगों की शिकायत पर पीएमओ की ओर से हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर समस्या का हल निकालने को कहा गया, लेकिन पीएमओ के पत्र को भी हरियाणा सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया।

गांव वासियों की माने तो सीएम विंडों पर शिकायत करने के जवाब में जो स्टेट्स आया, उस पर समस्या का समाधान होने की बात कही गई है, जबकि आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान हुआ ही नहीं है। गांव वासियों की माने तो चुनाव के समय यहां आकर हर नेता वादा कर देता है, लेकिन उसके बाद कोई दिखाई भी नहीं देता। गंदे पानी के कारण इस गांव में रह रहे लोगों के घर उनके रिश्तेदार भी आना बंद कर गए है। गंदगी के कारण गांव में हमेशा कोई न कोई बीमारी फैली ही रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *