ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलम यह है कि, अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के वाटर स्टोरेज टैंक भी खाली हो गए हैं। ऐसे में एचएसवीपी और जल आपूर्ति विभाग के बीच खींचातान शुरू हो गई है।
नींदे गंवाकर पानी के लिए पहरा दे रहे लोग
पानी की इतनी किल्लत हो गई है कि, एचएसवीपी के अधिकारी और सेक्टरों में रहने वाले लोग अपना पानी बचाने के लिए रात भर पहरा देने से जरा भी नहीं कतरा रहे हैं। लोग रातों की नींद खोकर पानी बचाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश में लोगों को पानी की किल्लत कब तक झेलनी पड़ेगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन स्थितियों को देखरकर ऐसा जरूर लग रहा है कि, लोगों का अभी रातों की नींदें और हराम करनी पड़ेंगी।

