ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरूग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर क्रिकेट की गेंद लगने से घर पर पथराव किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भोंडली थाना इलाके के भूपसिंह नगर में क्रिकेट की गेंद लगने के कारण करीब दो दर्जन लोगों ने घर में पथराव किया। इतना ही नहीं लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से घर पर हमला किया
जिसके कारण महिलाओं समेत करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हमले की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें लोग महिलाओं और पुरूषों को लाठी डंडों के साथ पीट रहे है।
फिलहाल इस मामले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



