जीत का दावा करने वाले नेता अब हो रहे जमकर ट्रोल, देखें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिेल्ली विधानसभा चुनाव के सामने आ रहे नतीजों में आप की जीत साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में बीजेपी और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिेल्ली विधानसभा चुनाव के सामने आ रहे नतीजों में आप की जीत साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं। रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है। वहीं बीते दिनों बीजेपी नेताओं ने ट्वीटर पर जीत के दावे किए थे। अब इन्हीं ट्वीट के आधार पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हो या फिर सांसद प्रवेश वर्मा, हर कोई भाजपा की जीत के दावे कर रहा था। दोनों ही नेता ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था। मनोज तिवारी ने लिखा था, ‘ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीटें लेकर सरकार बनाएगी, कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें’।

वहीं प्रवेश वर्मा ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया था और सीटों की संख्या में बता दी थी। प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट किया था, ’11 तारीख को चुनाव के परिणाम, भाजपा- 50, आप- 16, कांग्रेस- 4, धन्यवाद दिल्ली।’

देखें बनाए जा रहे ऐसे ‘मीम्स”

https://twitter.com/__ladka__/status/1227099884378980353

https://twitter.com/ImAliZafar/status/1227110956301316097

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *