भारी टोल दे-दे कर तंग आये लोगो ने निकाला पक्का इलाज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के लोग हर स्थान पर लग रहे टोल प्लाजाओं का विरोध जता रहा है। भारी टोल प्लाजा टैक्स होने के कारण स्थानिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के लोग हर स्थान पर लग रहे टोल प्लाजाओं का विरोध जता रहा है। भारी टोल प्लाजा टैक्स होने के कारण स्थानिक लोग और रोजाना के सफर करने वाले अलग अलग स्थान पर विरोध जता रहे है पर नाराज हो रहे लोगों ने इस समस्या का हल निकाल लिया है।

toll plaza

बता दें कि बठिंडा-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर लगे टोल प्लाजा से खफा वाहनचालक टैक्स भरने के स्थान पर निकट सड़कों का प्रयोग करने लगे है। बठिंडा से पठानकोट तक सफर करने के लिए वाहनचालकों को पांच टोल प्लाजाओं से गुजरना पड़ता है जिस कारण एक तरफ से उनका खर्च 400 रूपए जबकि आने जाने के लिए 600 रूपए तक अदा करना पड़ता है।

toll plaza

इतने खर्चे से बचने के लिए 20 प्रतिशत लोग टोल प्लाजा के साथ लगते गांवों की सड़को से गुजर रहे है। इन सड़को से उनको ज्यादा समय का सफर तय करना पड़ेगा। फिर भी वाहनचालक इस सफर के लिए तैयार है। वाहनचालकों का कहना है कि लोगों को टोल प्लाजाओं से जबरदस्ती गुजरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पर गांवों से गुजरने वाले सड़को से सफर करने से बहुत बड़ी आर्थिक लूट से होने से बच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *