पटना- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर शुकराना समारोह, सीएम कैप्टन शामिल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिहार में अपने समकक्ष नीतीश कुमार से मिलकर उनको साल 2018 में सिखों के नववर्ष की शुरुआत में…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिहार में अपने समकक्ष नीतीश कुमार से मिलकर उनको साल 2018 में सिखों के नववर्ष की शुरुआत में मनाए जाने वाले होला-मोहल्ला के राज्य स्तरीय समागमों में शामिल होने का न्योता दिया | कैप्टन शुक्रवार को पटना में दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे | कैप्टन ने श्री पटना साहिब के दर्शनों के लिए दुनियाभर से पहुंच रहे लाखों की संख्या में संगत के लिए शानदार प्रबंधों के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी | इस संक्षिप्त मीटिंग को शिष्टाचार मिलाप बताते हुए कहा कि कैप्टन ने नीतीश को बताया कि उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला जहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर चेयर स्थापित की गई है, एक टीम अनुसंधान कार्यो के लिए दशम पिता जी के जन्म स्थान पटना साहिब में भेजने का फैसला किया है | कैप्टन व नीतीश की इस वर्ष यह दूसरी मीटिंग है। पंजाब कांग्रेस का प्रधान रहते हुए इस वर्ष जनवरी में श्री पटना साहिब के दर्शनों के लिए कैप्टन पहुंचे थे। तब नीतीश कुमार ने अपने आवास पर उनके लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की थी |
पटना- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर शुकराना समारोह

समारोह में शामिल होने के लिए पटना में हैं सीएम कैप्टन

आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कैप्टन ने बिहार के सीएम को दिया होला मोहल्ला में आने का न्यौता

Watch Video

https://youtu.be/xGrXerLZpRI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *