खौफनाक गैंगस्टर के साथ नाभा जेल ब्रेक कांड की इनसाइड स्टोरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा जेल ब्रेक कांड को 1 साल हो गया है ,27-11-2016 को नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल ब्रेक कांड को आज साल बीत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा जेल ब्रेक कांड को 1 साल हो गया है ,27-11-2016 को नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल ब्रेक कांड को आज साल बीत गया। हिंदुस्तान में जेल ब्रेक यानी जेल से भागने की अब तक कई वारदातें हो चुकी हैं. पंजाब के नाभा जेल में जो हुआ वैसा इससे पहले कभी किसी जेल में नहीं हुआ चलिए आपको दिखाते है तबसे लेकर अबतक की कहानी |

27 नवंबर, 2016 की सुबह 9 बजे पर मुख्य गेट पर दो गाड़ियां आकर रूकी | इनमें पुलिस की वर्दी में लोग बैठे थे | गेट के संतरी ने दरवाजा खोल दिया. दो लोग गाड़ी से उतरे | उनमें से एक ने संतरी को काबू कर लिया, तो दूसरे ने एक दूसरे जवान को काबू में कर लिया | पहले से तैयार आतंकियों और गैंगस्टरों को मैसेज दे दिया कि वे बाहर निकले | नाभा जेल में 12 बदमाश 12 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे गए |

ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस की वर्दी में आए | आतंकी मिंटू,सुक्खा काहलवां का कत्ल करने वाले हुए दाखिल गैंगस्टर विक्की गौंडर, गुरप्रीत सेखों, नीता दयोल और विक्रमजीत जेल से भागे | सुबह 9.30 पर जेल के बाहर दो कारें आकर रुकीं। पुलिस की वर्दी में कुछ युवक बाहर निकले |
सभी ने एकाएक फायरिंग कर दी, कैदियों को भगा ले गए | मिंटू व बाकी गैंगस्टर पहले ही जेल के गेट के पास खड़े थे | भगाने वाले युवकों ने करीब 100 गोलियां चलाईं |घटना के बाद पंजाब में रेड अलर्ट हुआ जारी | ये सभी हरियाणा की ओर भागे |

कौन है विकी गोंडर?

जिन 6 कैदियों को हथियार बंद बदमाश भगा कर ले गए उनमें गैंगस्टर विकी गोंडर भी शामिल है | विकी गोंडर मुक्तसर का रहने वाला है | उसने कपूरथला में हाईवे पर पुलिस कस्टडी में एक दूसरे गैंगस्टर सुख्खा कांलवा की सरेआम हत्या कर दी थी | उसने हत्या करने के बाद सड़क पर भांगड़ा भी किया था |
कौन है मिंटू

मिंटू, खालिस्तानी आतंकी है। वो खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ है। पैसे की उगाही, भर्ती और नफरत फैलाने के लिए केएलएफ इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल करता है। मिंटू को 2014 में पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया था। आतंक से जुड़े 10 मामलों में उसकी तलाश थी। हरमिंदर पर 2008 में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हमले का आरोप है। साथ ही 2010 में हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सप्लोसिव लूटने का भी आरोप है।

लेकिन जेल की सुरक्षा में क्या सुधार हुए यह बड़ा सवाल है इस जेल की बात की जाये तो नाभा मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में 62 कर्मचारियों की जरूरत है। यहां 207 कैदी बंद हैं, जिनमें 25 हार्डकोर क्रिमिनल भी हैं। कुछ गैंगस्टर भी शामिल है, लेकिन ऐसे खतरनाक मुजरिमों से निपटने के लिए जेल में स्टाफ पर्याप्त नहीं है। सुरक्षा कैदियों को संभालने का जिम्मा अभी जेल स्टाफ के अलावा आईआरबी और पंजाब एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन पर है। इस वक्त 55 आईआरबी के जवान और 36 साबका सैनिक जेल में तैनात हैं। सवाल ये है कि क्या पेस्को के सहारे जेल की सुरक्षा को छोड़ना जायज है। जेल में नई भर्ती की सख्त जरूरत है।

पर अभी जेल प्रशशन पर इन सवालों का जवाब नहीं है की कैसे जेलों में मोबाइल कैदी इस्तेमाल कर लेते है फिर सरकार को इस विषय पर गंभीरता से देखना होगा नहीं तो ऐसे खूंखार अपराधी कानून को फिर से ठेंगा दिखाने से गुरेज नहीं करेंगे |

Watch Video

https://youtu.be/XMtJAeCs8q4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *