ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के निजी होटल में एक व्यक्ति की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है । पटियाला के निजी होटल में पंखे से लटककर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, 28 वर्षीय मृतक मनोज कुमार हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है और डेड बॉडी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है । वहीं होटल मालिक ने बताया कि कल ही इस व्यक्ति ने उनके होटल का कमरा किराए पर लिया था ।
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हे मृतक से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन यह पता चला है कि मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है इसके परिवार को सूचना दे दी है ।
वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि यह व्यक्ति होटल में जिस प्रकार से आया और रात को सोया लेकिन अगले दिन रात तक इसने दरवाजा नहीं खोला । पुलिस को इसकी सारी सीसीटीवी वीडियो दे दी गई है ।
निजी होटल में युवक ने की आत्महत्या
पंखे से लटककर की आत्महत्या
हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है मृतक
मृतक के परिजनों को किया गया सूचित
पुलिस कर रही है मामले की जांच
Watch Video
https://youtu.be/3e9VNJoi5Fo
