Patiala Terrorist Module: हथियार, गोला-बारूद, एक बम, दो पिस्तौल और IED बनाने का सामान के साथ चार गिरफ्तार, ISI से जुड़े थे आतंकी

Patiala Terrorist Module: पंजाब के पटियाला में पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2026 को की गई।…

Patiala Terrorist Module: हथियार, गोला-बारूद, एक बम, दो पिस्तौल और IED बनाने का सामान के साथ चार गिरफ्तार, ISI से जुड़े थे आतंकी

Patiala Terrorist Module:

पंजाब के पटियाला में पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2026 को की गई। जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे और राज्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, एक बम, दो पिस्तौल और IED बनाने का सामान बरामद किया गया है।

जो चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से दो आरोपी तरनतारन के और दो आरोपी मानसा जिले के रहने वाले हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना प्रदीप सिंह खालसा है, जो विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। आरोपियों ने 27 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर धमाका भी किया था, जिससे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने UAPA और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से पंजाब में एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Haryana Women Commission: हरियाणा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *