Patiala Fire Incident:
पटियाला के राजपुरा में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे फोकल पॉइंट स्थित नारनौल कॉलोनी में एक खाली प्लॉट के शेड के नीचे खड़ी गाडीयों में आग लग गई. इसमें एक कार, थार जीप, एक्टिवा और दूसरे सामान भी जलकर (Patiala Fire Incident) खाक हो गए. नारनौल कॉलोनी निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके बड़े बेटे सरबजीत सिंह की थार जीप और उनके छोटे बेटे की अलकजर कार के साथ एक एक्टिवा उनके घर के ठीक सामने एक खाली प्लॉट के शेड के नीचे खड़ी थी. जिस पर हमें पास के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह का फोन आया कि उनकी गाड़ियों में आग लग गई है.
कार, जीप और दूसरा सामान राख-
जब वह अपने बेटों के साथ घर से बाहर निकले तो कारें और दूसरा सामान पूरी तरह से जल चुका था. इस दौरान उन्होंने और उनके परिवार ने पानी डालकर आग बुझाना शुरू कर दिया. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक कार, जीप और दूसरा सामान पूरी तरह जल चुका था. उन्होंने बताया कि आग लगने से गरीब परिवार की महिला रणजीत कौर की बेटी के दहेज का सामान जैसे बक्सा और घर का दूसरा सामान भी बुरी तरह जल गया. इस आग लगने की घटना से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि इस आग लगने की घटना की सूचना पुलिस चौकी बस स्टैंड को दी गई और पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Patiala Fire Incident: जांच में जुटी पुलिस-
डीएसपी राजपुरा मंजीत सिंह और थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. परिवार को कुछ लोगों पर शक है और उसकी भी जांच की जा रही है.



