पटियाला: पांच दिवसीय धरने बैठे किसानों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही

पटियाला के महमदपुर में पांच दिवसीय धरने बैठे किसानों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर दो दिन बारिश ने…

पटियाला के महमदपुर में पांच दिवसीय धरने बैठे किसानों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर दो दिन बारिश ने इन किसानों का काफी नुकसान किया है| इस दो दिन की बारिश में किसानों की फसल तबाह हो गई है| जिसके चलते इस प्रदर्शन में औऱ किसान शामिल हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों ने लंगर लगाया है| मगर किसानों का कहना है कि उनका लंगर पुलिस खा रही है। और उन्होंने खाने का सामन तक खरीदने नहीं दे रही है। जिसके चलते उनके साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर किसानों में काफी गुस्सा देखा गया है।

इस प्रदर्शन में लगातार किसानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है| जिसके चलते प्रशासन ने महिला पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया है, बता दें कि किसान अपने नुकसान को लेकर सरकार से मुआवजे की मांग कर रही हैं, साथ ही किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है| तब तक वे प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *