Patiala Encounter: पटियाला बाईपास पर पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हरजिंदर सिंह लाडी के पैर में लगी गोली, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

Patiala Encounter Operation Prahar: पटियाला के संगरूर-पटियाला बाईपास पर पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर…

Patiala Encounter: पटियाला बाईपास पर पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हरजिंदर सिंह लाडी के पैर में लगी गोली, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

Patiala Encounter Operation Prahar:

पटियाला के संगरूर-पटियाला बाईपास पर पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर में जैपाल भुल्लर गैंग से जुड़े हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी के पैर में गोली लगी है। घायल गैंगस्टर को पुलिस ने पटियाला के (Patiala Encounter) सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई थाना बनूड़ और सीआईए पटियाला की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरजिंदर सिंह लाडी इलाके में मौजूद है। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें हरजिंदर सिंह लाडी घायल हो गया।

एसएसपी पटियाला ने लिया मौके का जायजा-

पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हरजिंदर सिंह लाडी कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ मोहाली, बनूड़ और पटियाला में कई संगीन अपराध दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में राजपुरा-बनूड़ क्षेत्र में हुई कैश वैन लूट की वारदात में भी यह आरोपी शामिल था। मौके से एक पिस्तौल (बरेटा) भी बरामद की गई है।

Patiala Encounter, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई-

डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने आगे कहा कि डीजीपी पंजाब के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पटियाला रेंज में अब तक 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 60 से अधिक गिरफ्तारियां अकेले पटियाला जिले से की गई हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें- Faridabad Accident: फरीदाबाद में प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, बाईक में सवार तीनों छात्रों को गंभीर चोटें
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *