ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक तरफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन और उपवास और दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता चाय और मिट्टी खाते नजर आ रहे हैं वहीं कार्यकर्ताओं ने बात को टालना शुरू कर दिया | ये वीडियो साफ बता रही है की ये उपवास खा पीकर किया जा रहा है |
पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ हैं, भूखे पेट उपवास कर रहे हैं | लेकिन हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस का ये उपवास खा पीकर किया जा रहा है | देखिए कार्यकर्ताओं के हाथ में चाय और मटठी है | जी हां पटियाला में कांग्रेस के ग्रामीण ऑफिस के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ उपवास पर बैठे है हल्का गनौर के MLA मदनलाल जलालपुर ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों और दलितों पर अत्याचार के चलते हुए आज कांग्रेस के द्वारा पूरे भारत में उपवास पर बैठे हैं दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं | लेकिन एमएलए साहाब ये कैसा उपवास है जो खा पीकर किया जा रहा है |
वहीं जब ये सारी तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई तो कार्यकर्ताओं ने बात को टालना शुरु कर दिया | लेकिन इस वीडियो को झूटला पाना मुश्किल है ये तस्वीरे देखकर तो लगता है कि उपवास के नाम पर ये सिर्फ ड्रामा है |
Watch Video
https://youtu.be/fslT5CSu2rY
