एक बार फिर दिखे हथियारों समेत कुछ संदिग्ध, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट में एक बार फिर से कुछ हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बन गया है । हालांकि ऐसा पहली बार नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट में एक बार फिर से कुछ हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बन गया है । हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी दो-तीन बार हथियारबंद संदिग्ध देखे जा चुके हैं, पहले पठानकोट एयर बेस के पास ढाकी एरिया में कुछ लोगों ने रात को तीन संदिग्ध लोगों को हाथियरों समेत देखा था पर पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा ।

pathankot

उसके दो दिन बाद ही एयर बेस के पास मोहल्ला प्रेम नगर में एक पूर्व कैप्टन के घर में किसी ने संदिग्ध बैग फैंका था जिसमें एक नक्शा और कुछ जिन्दा कारतूस मिले थे । जिससे दहशत और भी ज्यादा फैल गई थी पर इस बार भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था । अब फिर एक बार पठानकोट के मेन बजार के मोहल्ला राजड़ियां में लोगों ने कुछ हथियारबंद संदिग्ध देखे गए हैं जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ले में सर्च अभियान चलाया । लेकिन इस बार भी अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है ।

pathankot

 एक बार फिर दिखे हाथियारों समेत कुछ संदिग्ध

मोहल्ला राजड़ियां में देखे गए कुछ संदिग्ध

पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *