फ्री में यहाँ पर नशा सदियों से मिल रहा है, एक क्लिक कर जाने

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट: बात उन मेहनत कस हाथों की, उस बलबान शरीर की- जिसे न जाने किस-किसने नशे की लत में नाश कर दिया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट: बात उन मेहनत कस हाथों की, उस बलबान शरीर की- जिसे न जाने किस-किसने नशे की लत में नाश कर दिया है। जी हाँ- आज न जाने कितनी तरह के नशीले पदार्थ और शराब बाजार में मिल जाते है, न जाने कितने लोग इसके नशे में चूर पड़े हुए है,लेकिन कुछेक लोग जो बाजार से नशे को खरीद नहीं पाते है। वो जगह-जगह फ्री में मिलाने वाले नशे के अघोष में डूबे पड़े है। और जिसके नाश के लिए सरकार और प्रशासन भी कहीं न कहीं कमज़ोर नज़र आ रही है।

झाड़ियों के बीच घूम रहा यह व्यक्ति यहाँ कोई प्रसाधन के लिए नहीं आया है। झाड़ियों के बीच टुकर-टुकर कुछ खोज रहे व्यक्ति का यहाँ कोई -सामान भी गायब नहीं हुआ है। यहाँ यह अपने खास मकसद से पहुंचा है। इस व्यक्ति को यहाँ बूटी की खोज है , जी हाँ – जिसे उत्तर भारत या भारत के कई हिस्सों में बाबा की बूटी कहा जाता है। और यह बाबा की बूटी पिछले कई सालों से खली पड़े खेतों- पहाड़ियों और घर के आस पास काफी आसानी से पाई जाती है।

अब इन हाथों को देखिये – ये इन पत्तों को घस-घस के काले हो गए है, यह वही मेहनत कस हाथ है जो अपने और अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमा सकते है। लेकिन इन हाथों को इस बाबा की बूटी का साथ मिल गया है। और इस नौजवान की तरह न जाने कितने ही होंगे – जिनके कदम इस बूटी को और खींचे चले आते हैं।इस आवाज़ को सुनिए – ये हाथों की रगड़ की आवाज़ है, जिसके अंदर भांग रगड़ी जा रही , और यह तस्वीरें है पंजाब के जिला पठानकोट की-जहाँ न जाने कितने ही युवा भांग के नशे में दिन रात डूबे पड़े है।

पंजाब में पूर्व की अकाली और अब की कांग्रेस सरकार में नशे के मुद्दे पर जमकर राजनीती हुई है। लेकिन अभी तक नशे पर रोक लगाने में सरकार कामयाब नहीं हो पाई है।यह भी नहीं कह सकते ही सरकार अपनी और से कोई प्रयास नहीं कर रही है। सरकार नशे के कई बड़े सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। पंजाब में नशे के दलदल में डूबे युवाओं को निकालने का प्रयास भी कर रही है।लेकिन इन युवाओं को फ्री का और आसानी से भांग का नाशा उपलब्ध हो जाता है |

सरकार सूबे में इसके खात्मे के लिए जितने रास्ते बना रही है | उतने ही कई और नए रास्ते नशेड़ियों के द्वारा बनाए जा रहे है। उधर जब इस सबंधी डी ,एस ,पी सिटी शीतल सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी माना की युवा वर्ग इस तरह का नशा कर रहा है | ऐसा नशा कहीं भी आराम से मिल जाता है |

यहां यह बात तो साफ है की सरकार चाहे जितना मर्जी ज़ोर लगा ले पंजाब से नशा खत्म नहीं किया जा सकता और ना ही पंजाब के युवा वर्ग को नशा करने से रोका जा सकता है हाँ अगर सरकार सही में चाहती है की पंजाब को नशा मुक्त बनाना है तो फिर इस और भी सरकार को ध्यान देना होगा व् ऐसे नशों पर भी सख़्त कानून बनाने होंगे।

सरकार उठा रही नशे के खात्मे के लिए कदम

नशेड़ी कर रहे नए जतन

फ्री में मिल रही भांग, रहते हैं नशे में चूर

भांग को मानते है ‘बाबा की बूटी’

Watch Video

https://youtu.be/Slcc81dUiyo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *