अब देश में हवाई उड़ान के दौरान कर सकेंगे कॉल और डेटा का इस्तेमाल!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश के हवाई यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अगर दूरसंचार मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय एकमत हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश के हवाई यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अगर दूरसंचार मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय एकमत हुए तो जल्द ही यात्री उड़ान के मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल हवाई जहाज में उड़ान के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया जाता है। इसकी वजह मोबाइल के सिग्नल का विमान के संचार तंत्र को प्रभावित करना है। हालांकि, TRAI का कहना है कि अब तकनीक के जरिए मोबाइल सिग्नल को एक अलग रास्ता देकर प्रयोग में लाया जा सकता है।

TRAI इस मामले पर बैठक करके अंतिम निर्णय ले चुका है और एक सप्ताह के भीतर दूरसंचार मंत्रालय को सिफारिश सौंप देगा। बताया जाता है कि TRAI ने विमान में उड़ान के दौरान मोबाइल और डेटा दोनों के इस्तेमाल की सिफारिश की है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह सेवा शुरू करने के लिए भारत में पंजीकरण कराना होगा। दरअसल, TRAI ने इस मुद्दे पर सितंबर में परामर्श पत्र जारी किया था। TRAI ने शुक्रवार को अपनी सिफारिश दूरसंचार मंत्रालय को सौंप दिया। साथ ही भारतीय सीमा में 3000 मीटर की ऊंचाई तक ही इस सेवा का लाभ देने की सिफारिश की है।

कई देशों में पहले से मिल रही सुविधा

भले ही भारत के हवाई यात्रियों को उड़ान के दौरान मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पा रही हो। लेकिन चीन, आयरलैंड, अमरीका समेत दूसरे देशों में यह सुविधा यात्रियों को पहले से दी जा रही है। अब भारत में भी उड़ान के दौरान मोबाइल और इंटरनेट मुहैया कराने की सिफारिश की जा रही है। सिफारिशों पर अंतिम फैसला दूरसंचार मंत्रालय और नागरिक उड्डयन निदेशालय लेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में उड़ाने के दौरान कॉल और डेटा की सुविधा मिलने लगेगी। इसका सीधा फायदा हवाई यात्रियों को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *