ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू के गुलशन ग्राउंड गांधी नगर में निजी कंपनी की ओर से आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में पंजाबी गायक परमीश वर्मा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया | इस मौके क्या बच्चे क्या बूढ़े हर कोई परमीश की झलक पाने को बेताब दिखा |
जैसे ही परमीश ने अपने बॉडीगार्ड के साथ गुलशन ग्राउंड में एंट्री की तो भीड़ बेकाबू हो उठी | जिसके बाद परमीश को स्टेज तक ले जाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा | इस दौरान कई बार भगदड़ की स्थिति में कुछ युवकों को चोटें भी आई | लेकिन अपने चहेते सितारे को देखने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर कुछ खास असर नहीं दिखा |
जम्मू में लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे गायक परमीश वर्मा
परमीश वर्मा की झलक पाने के लिए बेकाबू हुए फैंस
भगदड़ के दौरान कई फैंस को आईं चोटें
फैंस को काबू करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत



