ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी के मशहूर गायक और डायरेक्टर पर परमीश वर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी दी जाने के बाद परमीश वर्मा को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था जिस कारण वो घायल हो गए थे। घायलअवस्था में उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से उनको छुट्टी मिल गई है।
गौरतलब है कि परमीश वर्मा को गैंगस्टर दिलप्रीत ने लगातार दो बार जान से मारने की धमकी दी है।
जिस कारण कड़ी सुरक्षा में परमीश वर्मा को अस्पताल से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत की तलाश कर रही है।



