परमीश वर्मा पर गैंगस्टर ने किया जानलेवा हमला, पर पंजाबी इंडस्ट्री क्यों है शांत ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पंजाबी डायरेक्टर और गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। जिस कारण परमीश वर्मा के फैंस और पंजाबी इंडस्ट्री को काफी बड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पंजाबी डायरेक्टर और गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। जिस कारण परमीश वर्मा के फैंस और पंजाबी इंडस्ट्री को काफी बड़ा झटका लगा। इस हमले के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने सोशल मीडिया पर ये पुष्टि की कि उसने ही परमीश वर्मा पर हमला किया था। इस बार तो वो बच गया पर अगली बार वो बच नहीं पाएगा। साथ ही दिलप्रीत ने परमीश को सुधरने की भी सलाह दी। सभी ये जानना चहाते है कि आखिर गैंगस्टर ने परमीश वर्मा पर हमला क्यो किया और साथ ही सुधरने की बात क्यों कही।

parmish verma

 

परमीश वर्मा काफी कम समय में ही काफी लोकप्रिया हुए है। वीडियों डायरेक्टर के साथ साथ परमीश वर्मा ने गायकी और अभिनय में भी काफी प्रंशसा पाई है। गौरतलब है कि परमीश वर्मा की हर एक वीडियों में हथियार, लड़ाई झगड़ा दिखाया जाता है। काफी समय से लच्चर गायकी और इस से जुड़ी वीडियों विवादों में है। लच्चर गायकी और इस तरह की वीडियों जिसमें हथियार गैंगस्टर और लड़ाई झगड़े दिखाए जाते है पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत भी इस बात को लेकर गुस्से में था।

dilpreet parmish

यही कारण था कि उसने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए परमीश वर्मा को सुधरने की बात कही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि गैंगस्टर ने इस मामले को लेकर परमीश वर्मा को धमकी भी दी थी। पर बात ना मानने के कारण गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपने साथियों के साथ परमीश वर्मा पर हमला कर दिया। अब एक बड़ा सवाल ये भी बनता है कि परमीश वर्मा पर हुए इस जानलेवा हमले पर पंजाबी गायक, कलाकार चुप क्यों है।

parmish verma

 

हर कोई परमीश वर्मा को Get well soon ही क्यों बोल रहा है। कोई भी ना ही इस हमले पर कुछ बोल रहा है और ना ही इस हमले की निंदा कर रहा है। गायकों और परमीश वर्मा के साथ काम करने वाले कलाकारों की चुप्पी ये सवाल खड़ा कर रही है कि क्या सच में गैंगस्टर ने लच्चर गाय़की की वजह से परमीश वर्मा पर हमला किया था ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *